J&K में BJP को 35 सीटें मिलेंगी, समान विचारधारा वालों के साथ बनाएंगे सरकार: रवींद्र रैना
जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले सोमवार को कहा, "हम 35 सीटें जीतेंगे और निर्दलीय व समान विचारधारा वाले समूहों के सहयोग से हम सरकार बनाएंगे।" उन्होंने कहा, "निर्दलीय व समान विचारधारा वाले समूहों के उम्मीदवारों के करीब 15 सीटें जीतने की उम्मीद है।" मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।
read more at भाषा


