73 साल पुरानी 'लाल परी' कार से लंदन जाने वाले गुजराती परिवार का वीडियो हुआ वायरल
एक गुजराती परिवार द्वारा पिछले साल अपनी 73 वर्ष पुरानी कार 'लाल परी' से लंदन जाने के दौरान का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है। दमन ठाकोर और उनके परिवार के 6 लोग 73 दिनों के रोड ट्रिप पर गए थे जिसमें वे 16 देश घूमे। दमन ने बताया कि मुंबई से दुबई तक वे समुद्र मार्ग से गए थे।


