राजस्थान में लड़की बनकर हाईवे पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले 6 बदमाश अरेस्ट
उदयपुर (राजस्थान) में उदयपुर-अहमदाबाद नैशनल हाईवे पर लड़की बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गैंग के 6-बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश महिलाओं के कपड़े पहनकर ट्रक को रुकवाता था और चालक को बातों में फंसाकर झाड़ियों में ले जाता था जहां उससे लूटपाट की जाती थी। बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
read more at हिन्दुस्तान


