Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका के इस शहर में हाई हील्स पहनने पर लगा है बैन, लेनी पड़ती है सरकारी अनुमति

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 22 September 2025
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के कार्मेल-बाय-द-सी नामक शहर में हाई हील्स पहनने पर प्रतिबंध लगा है। यहां 2 इंच या उससे अधिक ऊंची हील्स पहनने के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। दरअसल, तटीय शहर होने के चलते कार्मेल में रास्ते ऊबड़-खाबड़ हैं और हाई हील्स पहनने से दुर्घटना का खतरा रहता है जिसके कारण हाई हील्स पर प्रतिबंध है।