दिसंबर 2027 में शुरू होगी बुलेट ट्रेन, रिजर्वेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत: अश्विनी वैष्णव
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर बुलेट ट्रेन का पहला चरण दिसंबर-2027 में शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन के लिए रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी और यात्री स्टेशन पर ही टिकट खरीद सकेंगे। बकौल वैष्णव, मुंबई-अहमदाबाद के बीच यात्रा सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में पूरी होगी।
read more at इंडिया टीवी


