कौन हैं भारतवंशी अनीता आनंद जो कनाडा के अगले पीएम की रेस में हैं शामिल?
जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल बताई जा रहीं भारतवंशी अनीता आनंद (57) कनाडा में परिवहन एवं आंतरिक व्यापार मंत्री हैं। नोवा स्कोटिया (कनाडा) में जन्मीं अनीता पेशे से वकील हैं। वह क्वींस, ऑक्सफोर्ड, डलहौज़ी और टोरंटो यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। राजनीति में आने से पहले वह टोरंटो यूनिवर्सिटी में लॉ प्रोफेसर थीं।
read more at ABP न्यूज़


