महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 6 माह में 520 किसानों ने की खुदकुशी, बीड में सर्वाधिक मामले
महाराष्ट्र के राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मराठवाड़ा के 8 ज़िलों में इस साल जनवरी महीने से 26-जून तक 520 किसानों ने खुदकुशी की है। यह संख्या पिछले वर्ष इसी अवधि में दर्ज खुदकुशी के 430 मामलों से 20% अधिक है। वहीं, बीड ज़िले में खुदकुशी की सर्वाधिक घटनाएं हुईं, यहां पहली छमाही में 126 किसानों ने आत्महत्या की।
read more at हिन्दुस्तान


