Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में नकली 'हार्पिक-कॉलिन' बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, फैक्ट्री मालिक अरेस्ट

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 28 December 2025
दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली हार्पिक और कॉलिन बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 200 लीटर केमिकल, खाली और भरी हुई बोतलें, रैपर, ढक्कन, लेबल, स्टिकर और विभिन्न आकारों के कार्टन बरामद किए हैं। पुलिस ने कॉपीराइट ऐक्ट के तहत फैक्ट्री मालिक सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।