रजत पाटीदार का नंबर अलॉट होने वाले फैन के दोस्त ने बताया, कोहली ने फोन पर उनसे क्या कहा था
छत्तीसगढ़ के मनीष नामक शख्स को क्रिकेटर रजत पाटीदार का पुराना नंबर अलॉट होने के बाद उसके दोस्त खेमराज ने विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स से फोन पर बात की थी। खेमराज ने बताया, "इंग्लिश में होने के कारण डिविलियर्स की बात हम नहीं समझ पाए...कोहली और यश ने पूछा- 'तुम रजत का नंबर क्यों इस्तेमाल कर रहे'।"


