हम खाली झोला लेकर दिल्ली जाते हैं और बोरा भरकर पैसा बिहार लाते हैं: सम्राट चौधरी
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने काराकाट की रैली में शुक्रवार को कहा, "जब मैं बिहार के वित्त मंत्री की हैसियत से खाली झोला लेकर दिल्ली जाता हूं...तब भारत सरकार बोरा भरकर पैसा बिहार भेजती है।" उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। काराकाट में पीएम मोदी ने ₹48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
read more at भाषा


