पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवकों पर गिरी, 9 घायल
पुरी (ओडिशा) में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भगवान बलभद्र की मूर्ति रथ से उतारने के दौरान सेवकों पर गिर गई जिससे 9 लोग घायल हो गए। पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि 9 घायलों में से 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य 4 को मामूली चोटें आई हैं।
read more at भाषा


