मैं मर गई तो वही ज़िम्मेदार होंगे: साउथ ऐक्टर बाला की पूर्व पत्नी ने शेयर किया वीडियो
साउथ ऐक्टर बाला की पूर्व पत्नी डॉ. एलिज़ाबेथ उदयन ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अधमरी हालत में नज़र आ रही हैं व उनकी नाक में ट्यूब लगी हुई है। उन्होंने वीडियो में कहा, "अगर मैं मर गई तो...इसके ज़िम्मदेार बाला होंगे।" एलिज़ाबेथ ने बाला पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
read more at इंडिया टीवी


