Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की युवती ने 'सॉरी मां मैं अच्छी बेटी नहीं, गलत इंसान से दोस्ती कर ली' मेसेज भेजकर दी जान

short by तान्या झा / on Sunday, 10 November, 2024
उरई (यूपी) में एक 19-वर्षीय युवती ने शनिवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक जिम में रिसेप्शनिस्ट थी और अपनी मां को भेजे गए आखिरी मेसेज में उसने जिम मालिक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उसने मेसेज में लिखा था, "सॉरी मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं...गलत इंसान से दोस्ती कर गलती कर दी...आप उसे छोड़ना मत।"