कर्नाटक में बदमाशों ने बैंक से लूटा ₹15 करोड़ का सोना, हिंदी में कर रहे थे बात
मंगलुरु (कर्नाटक) में शुक्रवार को कोटेकर एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव बैंक में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब ₹15 करोड़ का सोना लूट लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाश 5-6 की संख्या में थे और पिस्तौल व तलवार लेकर बैंक में दाखिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाश आपस में कन्नड़ में जबकि बैंककर्मियों से हिंदी में बात कर रहे थे।
read more at इंडिया टीवी


