छत्तीसगढ़ सरकार ने किया एलान, अब शहीदों के आश्रितों को मिलेगी ₹50 लाख की आर्थिक मदद
छत्तीसगढ़ सरकार ने युद्ध और सैन्य अभियानों में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। अब शहीद सैनिक की पत्नी या आश्रित को ₹20 लाख की जगह ₹50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों को अब ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


