Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल हाथ और कलाई को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान?

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 13 October 2026
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर बरुन दत्ता के अनुसार, लंबे समय तक एक ही स्थिति में मोबाइल के इस्तेमाल से हाथ, अंगूठे और कलाई की मांसपेशियों, जोड़ों, नसों पर दबाव पड़ता है। लगातार स्क्रॉलिंग-टाइपिंग और कलाई मोड़कर मोबाइल पकड़ने से दर्द, सुन्नपन और कमज़ोरी होती है। बकौल डॉक्टर, मोबाइल पकड़ने का तरीका बदलें, दोनों हाथों का इस्तेमाल करें, कलाई को सीधा रखें।
read more at Hindustan Times