अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ से BJP को संदेश, नफरत की राजनीति बंद करो: कांग्रेस
बद्रीनाथ (उत्तराखंड) विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला की जीत के बाद कांग्रेस ने 'X' पर लिखा है, "अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ से बीजेपी को संदेश, नफरत की राजनीति बंद करो।" उत्तराखंड कांग्रेस के आधिकारिक 'X' अकाउंट से लिखा गया, "धर्म आस्था है, राजनीतिक व्यापार नहीं। अयोध्या से लेकर बद्रीनाथ- प्रभु का यही संदेश है। 🙏"
read more at X


