Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है संविधान: राष्ट्रपति मुर्मु

short by प्रियंका तिवारी / on Tuesday, 26 November, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान दिवस के अवसर पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने कहा, "हमारा संविधान जीवंत और प्रगतिशील ग्रंथ है। हमारे संविधान के माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया है।"