इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्या, UP में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल होने का एलान किया। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा होने के कारण गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मौर्या ने कहा कि उनका लक्ष्य 'बीजेपी हटाओ' होगा और वह कांग्रेस के साथ यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
read more at Tv9hindi


