BCCI अध्यक्ष को मिलती हैं क्या सुविधाएं?
बीसीसीआई अध्यक्ष को कोई फिक्स वेतन नहीं मिलता क्योंकि इस पोज़ीशन को 'ऑफिस-बेयरर' की कैटेगरी में रखा गया है। पद संभालने वाले शख्स को अलग-अलग अलाउंस और सुविधाएं मिलती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बीसीसीआई अध्यक्ष को विदेशी दौरे पर करीब ₹89,000/दिन जबकि देश में बैठकों के दौरान उन्हें ₹30,000-40,000/दिन दिए जाते हैं। गौरतलब है, मिथुन मन्हास नए बोर्ड अध्यक्ष बने हैं।
read more at News24 हिन्दी


