Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में हिंडन नहर के पास प्लास्टिक बैग में मिला शख्स का क्षत-विक्षत शव; जांच शुरू

short by ऋषि राज / on Sunday, 12 October, 2025
दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हिंडन नहर के पास एक प्लास्टिक बैग में अज्ञात शख्स का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। बकौल पुलिस, शनिवार को नहर के सूखे हिस्से में भूरे टेप से लिपटा बैग मिला जिसमें शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि हत्या कहीं और की गई और शव को वहां फेंका गया।