Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वॉट्सऐप ने पेश किया नया अपडेट, ग्रुप चैट में दिखेगी ऑनलाइन रहने वालों की संख्या

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Monday, 31 March 2025
वॉट्सऐप ने ग्रुप चैट्स के लिए ऑनलाइन काउंटर वाले फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है जिसमें यूज़र्स को ग्रुप में ऑनलाइन मेंबर की सही संख्या का पता चल सकेगा। दिसंबर में यह फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.25.30 में ऑफर किया जा रहा था। इस फीचर को अब आईओएस के लिए लाने की तैयारी चल रही है।