टाटा स्टील ने रचा इतिहास, शुरू की देश की पहली 'ऑल वीमेन वर्क शिफ्ट'
टाटा स्टील ने इतिहास रचते हुए सोमवार को झारखंड के नोआमुंडी आयरन माइन में देश की पहली ऑल-वीमेन वर्क शिफ्ट शुरू कर दी। कंपनी ने कहा है कि उनकी इस शिफ्ट में हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम), शॉवल, लोडर, ड्रिल, डोज़र ऑपरेटर और शिफ्ट सुपरवाइज़िंग समेत शिफ्ट की सभी माइनिंग गतिविधियों के लिए महिला कर्मचारी ही शामिल होंगी।
read more at Times Now नवभारत


