IPL नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मुनाफ पटेल को बनाया गेंदबाज़ी कोच
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मुनाफ पटेल को अपना गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। 2017 तक आईपीएल खेलने वाले मुनाफ पटेल का यह पहला हाई प्रोफाइल कोचिंग कार्यभार होगा। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में आरआर (2008-2010), एमआई (2011-2013) और जीएल (2017) की तरफ से खेला है।
read more at हिन्दुस्तान


