Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में महिला दारोगा ने घूस में मांगा डिज़ाइनर शूट, ऑडियो वायरल होने पर हुई सस्पेंड

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 30 July, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के मोतिहारी में एक महिला दारोगा को घूसखोरी के आरोप में एसपी स्वर्ण प्रभात ने सस्पेंड कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला दारोगा ने एक शख्स से बेल देने के एवज़ में उससे ब्रैंडेड कपड़े (डिज़ाइनर शूट) और पैसे मांगे थे। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है।