शाहरुख के घर के बाहर पब्लिसिटी स्टंट किया था, माफी मांगता हूं: 'खिचड़ी' के निर्माता
धारावाहिक/फिल्म 'खिचड़ी' फेम ऐक्टर व प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने बताया है कि उन्होंने 2010 में आई अपनी फिल्म 'खिचड़ी' को प्रमोट करने के लिए अभिनेता शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर पब्लिसिटी स्टंट किया था। मजीठिया ने शाहरुख से माफी मांगते हुए कहा, "हमने ऐसा किया ताकि शाहरुख हमारे बारे में पूछें और लोग फिल्म के बारे में जानें।"


