दिल्ली में गोमांस बेचने के शक में दुकानदार को भीड़ ने जमकर पीटा, देर रात मचा बवाल
दिल्ली के विजय नगर में बुधवार रात गोमांस बेचने के शक में एक किराना दुकानदार पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद देर रात इलाके में जमकर बवाल मचा। बकौल पुलिस, 15 वर्षीय लड़के ने आरोप लगाया कि उसने दुकान से ₹400 में एक किलोग्राम गोमांस खरीदा था। मांस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


