जून तिमाही में 6% घटा एशियन पेंट्स का मुनाफा, फिर भी शेयर ने लगाई छलांग
देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनियों में से एक एशियन पेंट्स का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.87% घटकर ₹1,117.05 करोड़ रह गया है। कंपनी ने कहा है कि डेकोरेटिव पेंट की मांग में कमी आने से उसका लाभ घटा है। हालांकि, मुनाफे में गिरावट के बावजूद मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 2% चढ़कर बंद हुआ।
read more at ABP न्यूज़


