कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए अल्लू अर्जुन, भगदड़ मामले में अंतरिम ज़मानत बरकरार
'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के थिएटर में भगदड़ मचने से महिला की मौत को लेकर दर्ज प्राथमिकी में आरोपी अल्लू अर्जुन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए नामपल्ली कोर्ट में पेश हुए। अगली सुनवाई तक अल्लू अर्जुन की अंतरिम ज़मानत बरकरार रखी गई है। उन्होंने नियमित ज़मानत के लिए याचिका दायर की है जिसपर 30-दिसंबर को सुनवाई हो सकती है।
read more at हिन्दुस्तान


