शेयर बाज़ार में गिरावट का दौर जारी; कारोबार के दौरान 900 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स
शेयर बाज़ार में बुधवार को लगातार 6वें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के दौरान 900 अंकों से अधिक टूटकर 76,000 के स्तर के नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी भी 200 से अधिक अंक टूटकर 23,000 के नीचे कारोबार कर रहा है। गौरतलब है, कल (मंगलवार) सेंसेक्स 76,293.60 अंक पर बंद हुआ था।
read more at Hindustan Times


