Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दावा बेबुनियाद है: बांग्लादेश पुलिस के दावे 'भारत भागे उस्मान हादी की हत्या के आरोपी' पर BSF

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 28 December, 2025
बांग्लादेश पुलिस के 'उस्मान हादी की हत्या के 2 आरोपी मेघालय सीमा से भारत भागे हैं' दावे को BSF और मेघालय पुलिस ने खारिज किया है। BSF के (मेघालय फ्रंटियर) आईजी ओपी उपाध्याय ने कहा, "दावा बेबुनियाद है...घुसपैठ का कोई सबूत नहीं है।" वहीं, मेघालय पुलिस ने कहा कि कोई आरोपी नहीं मिला और न ही कोई गिरफ्तारी हुई।
read more at Hindustan Times