Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम सब आपके ऋणी रहेंगे: भारत-पाक तनाव में जवानों की शहादत पर प्रियंका गांधी

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 12 May, 2025
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा, "आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई और पाकिस्तान से सैन्य टकराव के दौरान हमारे कई जवानों की शहादत अत्यंत दुखद है।" उन्होंने कहा, "शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हम सब अपने शहीदों और उनके परिवारों के हमेशा ऋणी रहेंगे।"