दिल्ली में डॉक्टर की हत्या के बाद 16 वर्षीय आरोपी ने लिखा था- कर दिया 2024 में मर्डर; पकड़ा गया
जैतपुर (दिल्ली) स्थित नीमा अस्पताल में जावेद अख्तर नामक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के एक 16 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने वारदात के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'कर दिया 2024 में मर्डर' लिखा था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अपराध के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।
read more at News18 हिंदी


