शादी से पहले हरियाणा में वोट डालने पहुंचा दूल्हा, बोला- यह ज़्यादा ज़रूरी था
हरियाणा में कुरूक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर शनिवार को एक दूल्हे ने पहुंचकर अपना वोट डाला। उसने कहा कि इसके चलते उसे शादी के लिए देर हो गई लेकिन मतदान करना ज़्यादा ज़रूरी था। उसने कहा, "अपना वोट डालना सबसे महत्वपूर्ण काम है। आपको अपना वोट कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए।" हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हुए।
read more at Hindustan Times


