Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आधारहीन है: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की खबरों को लेकर सांसद मुरलीधर

short by श्वेता यादव / on Saturday, 30 November, 2024
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी संशय के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल का नाम संभावित सीएम होने की खबरों को खुद मोहोल ने आधारहीन बताते हुए खंडन किया है। उन्होंने कहा, "यह सही खबर नहीं है। हमने बीजेपी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी। हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस हैं। पार्टी का आखिरी फैसला सबके लिए सर्वोच्च है।"