Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नए साल में ज़रूर करवाएं सेहत से जुड़े ये 5 टेस्ट, रिज़ल्ट बढ़िया आया तो चैन से कटेगा 2026

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 1 January, 2026
सर गंगाराम हॉस्पिटल (दिल्ली) की डॉक्टर सोनिया रावत के मुताबिक, नया साल सिर्फ जश्न मनाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह सेहत को लेकर अलर्ट होने का भी अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर व शुगर टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट और थायराइड प्रोफाइल टेस्ट कराकर अगले साल हेल्दी रहा जा सकता है।