बिहार के किसान के खाते में आए ₹52 करोड़, खाता फ्रीज़; कहा- इसमें से कुछ राशि हमें दे सरकार
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के किसान राम बहादुर शाह ने बताया है कि वह वृद्धावस्था पेंशन चेक कराने को बैंक के कस्टमर सर्विस पॉइंट पर गए थे जहां उन्हें खाते में ₹52 करोड़ आने की जानकारी मिली। बकौल पुलिस, शाह का खाता फ्रीज़ हो गया है। वहीं, शाह ने कहा कि सरकार बेहतर जीवन के लिए इसमें से कुछ राशि उन्हें दे।
read more at हिन्दुस्तान


