Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

35 साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी ऑडिशन देना पड़े तो बहुत दुख की बात है: सुधा चंद्रन

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 12 April 2022
टीवी शो नागिन फेम सुधा चंद्रन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मैं बहुत खुले तौर पर कहती हूं, मैं ऑडिशन नहीं देती। अगर मुझे ऑडिशन देना है तो इस इंडस्ट्री में मेरा 35 साल का योगदान क्या है।'' उन्होंने आगे कहा, ''मुझे समझ नहीं आता इंडस्ट्री किस दिशा में जा रही है...ऐक्टर्स को ये चीज़ें बहुत दुखी करती हैं।''