टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बने स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 35वां शतक जड़ा इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है स्मिथ ने इस मैच में टेस्ट में 10,000 रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे व दुनिया के 15वें बल्लेबाज़ बने।
read more at News24 Hindi


