उमेश पाल हत्या केस में अतीक अहमद के दोनों बेटों समेत 15 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर ऐक्ट
प्रयागराज (यूपी) पुलिस ने उमेश पाल की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट लगाया है। इनमें फरार चल रहे ₹5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान भी शामिल हैं। गौरतलब है, 2023 में उमेश पाल और उनके 2-सरकारी गनर की हत्या कर दी गई थी।
read more at इंडिया टीवी


