Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिले थे कौन-कौनसे पुरस्कार?

short by Monika sharma / on Friday, 27 December, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पद्म विभूषण (1987) दिया गया था। उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एडम स्मिथ पुरस्कार, कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट्स पुरस्कार मिला था। डॉ. सिंह को कैंब्रिज व ऑक्सफोर्ड और अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां प्रदान की गई थीं।
read more at PM India