लोग मुझे मुस्कुराते नहीं, जीतते हुए देखना चाहते हैं: मैदान पर न हंसने को लेकर गंभीर
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान 'मैदान पर ना हंसने' के सवाल पर कहा है, "लोग कहते हैं कि मैं हमेशा इंटेंस व गुस्से में रहता हूं। लोग मुझे मुस्कुराते हुए नहीं, वे मुझे जीतते हुए देखने आते हैं। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।" गंभीर ने कहा, "मैं बॉलीवुड अभिनेता नहीं हूं, एक क्रिकेटर हूं।"
read more at News18 हिंदी


