आंध्र प्रदेश में दोस्त का जन्मदिन मनाने गए 3 युवकों की नदी में डूबने से हुई मौत
अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश) में एक दोस्त का जन्मदिन मनाने पेनुगोल्लू समुद्री तटबंध पहुंचे 3 युवकों की वराह नदी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, 10 लोग जन्मदिन मनाने तटबंध पर पहुंचे थे जिनमें से 4 युवक नहाने के लिए नदी में उतरे और बहाव की चपेट में आ गए। बकौल पुलिस, जान गंवाने वाले किसी भी युवक को तैरना नहीं आता था।
read more at Inshorts


