Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वायुसेना का तेजस विमान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 12 March, 2024
पोखरण (राजस्थान) में जारी भारत शक्ति युद्धाभ्यास के बीच मंगलवार को वायुसेना का एक तेजस विमान जैसलमेर की जवाहर कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, विमान एक हॉस्टल की दीवार से जाकर टकरा गया। वायुसेना ने बताया कि विमान से पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था और हादसे को लेकर जांच का आदेश दिया गया है।
read more at X