विचित्र नियम के चलते एशियन गेम्स में भारत को मिला स्वर्ण पदक: अफगानिस्तानी पेसर फरीद
अफगानिस्तानी पेसर फरीद अहमद ने कहा है कि 'विचित्र नियम' के चलते भारत को 19वें एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक मिला है। उन्होंने कहा, "दोनों टीमों को पदक दिया जाना चाहिए था।" अफगानिस्तान और भारत के बीच फाइनल के बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद भारत को उच्च रैंकिंग के कारण स्वर्ण पदक मिला था।
read more at जनसत्ता


