Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जोशीमठ के लिए राहत सामग्री लेकर 300 किमी गाड़ी चलाकर गया शख्स, खाई में कार गिरने से हुई मौत

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 22 January, 2023
जोशीमठ (उत्तराखंड) के लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे 37 वर्षीय पादरी की कार खाई में गिरने से गुरुवार को उनकी मौत हो गई। फादर मेल्विन ऐब्राहम नामक पादरी मूल रूप से कोझिकोड (केरल) से थे। वह जोशीमठ से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित कोटद्वार से आए थे और सड़क पर बर्फ के कारण उनकी कार फिसल गई।
read more at Times Now