Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में शिक्षक की हत्या करने वाले आईएसआईएस के 2 आतंकियों को मिली फांसी की सज़ा

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 14 September, 2023
एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शिक्षक के हाथ कलावा और माथे पर तिलक देखकर उसकी हत्या करने वाले आईएसआईएस के 2 आतंकवादियों को गुरुवार को फांसी की सज़ा सुनाई। दोनों को 5 सितंबर को दोषी करार दिया गया था। दोनों ने 2016 में शिक्षक के घर लौटते वक्त स्कूल के पास उसकी हत्या की थी।