नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर को मिस्र से भारत लाया गया: रिपोर्ट्स
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर परब का मिस्त्र से निर्वासन कराया है और उसे मुंबई लेकर आई है। बकौल रिपोर्ट्स, परब 2018 में काहिरा भाग गया था और ₹13,000 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस सामने आने के बाद से फरार था। वह फायरस्टार डायमंड का डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) था।
read more at News 24 हिंदी


