मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में हुआ निधन
मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर व फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। फोर्ब्स की टॉप-100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में 3 बार शामिल हुए अनुनय के निधन के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर करीब 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं जहां वह ट्रैवल व्लॉग्स/रील्स/तस्वीरें/वीडियो पोस्ट करते थे।
read more at Hindustan Times


