Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी निकाय चुनाव के बीच अमरोहा में बीजेपी और बीएसपी समर्थकों ने एक-दूसरे पर फेंके पत्थर

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 4 May, 2023
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान के बीच कथित फर्ज़ी वोटिंग को लेकर बीजेपी व बीएसपी समर्थकों ने मारपीट की और एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों के 4-4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मतदान शांतिपूर्वक जारी है।
read more at Twitter